ANNUAL FUNCTION
ज्ञान सागर स्कूल वार्षिक उत्सव "पंचायत-2025" संपन्न।
27/12/2025 को सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के मुख़ातिथ्य एवं विधायक ठाकुर विजयपाल जी की गरिमामय उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।
देश के लिए अच्छे नागरिक बनना महत्वपूर्ण-- सांसद दर्शन सिंह चौधरी।
ज्ञान सागर स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांसद-विधायक ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल।
ज्ञान से होता है व्यक्तित्व का निर्माण : ठाकुर विजयपाल सिंह जी।
देश के लिए अच्छे नागरिक बनना महत्वपूर्ण है और इसके लिए देश की भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाले शिक्षक अपनी जिम्मेदारी बेहतर निभाते हैं ज्ञान सागर स्कूल के शिक्षक भी अपना यह दायित्व बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। यह बात सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने ज्ञान सागर स्कूल के वार्षिक उत्सव पंचायत 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुझे और अधिक प्रसन्नता जब होगी जब ज्ञान सागर का कोई विद्यार्थी अपनी उपलब्धि से देश का नाम रोशन करेगा। सांसद ने अंग्रेजी की कई कविताओं एवं कथनों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं मौजूद जन समुदाय को प्रेरित करने का प्रयास किया। विधायक विजयपाल सिंह ने ज्ञान सागर स्कूल प्रबंधन को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म व्यक्तित्व निर्माण के मूल तत्व हैं। शिक्षक द्वारा प्रदत्त ज्ञान ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करता है। ज्ञान सागर अपने नाम के अनुरूप न सिर्फ बच्चों को किताबी ज्ञान ज्ञान दे रहा है बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण के लिए शिक्षा दे रहा है। स्कूल संचालक डॉ. कविता पटेल ने अपने उदबोधन में कहा की स्कूल की बहुत सी सुबिधायों में बहुत कुछ सुधार किया जा चुका है एवं आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर को और उन्नत करने के लिए प्रयास जारी ज्ञान सागर के बच्चे देश दुनिया में अपना, स्कूल का एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें उनका चहूमुंखी विकाश हो इस के लिए में प्रयासरत हूं और उन्होंने बताया कि स्कूल और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में हमारी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने महिषासुर वध , रामायण , महाभारत से जुड़े कुछ प्रसंगों पर आधारित गीतों पर नृत्य की सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति दी विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं देश भक्ति गीतों पर भी रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ जिसमें ज्ञान सागर स्कूल एवं गजानन महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांसद एवं विधायक के द्वारा वार्षिक उत्सव के मंच से स्कूल एवं महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य अंजलि सीजर के साथ संचालक डॉ. कविता पटेल के साथ स्कूल एवं कॉलेज का सम्पूर्ण स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल , उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, एवं पिपरिया से डॉ. बसंत पटेल के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक , प्राचार्य , शिक्षक , समाजसेवी , गणमान्य नागरिक सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी गण मौजूद रहे।